उत्तराखंड (Uttarakhand) में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में ताइक्वांडो मुकाबलों में बड़े स्तर पर मैच फिक्सिंग और मेडल की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है. इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की गेम टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (GTCC) ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतियोगिता के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन (DOC) प्रवीण कुमार को हटा दिया है. उनकी जगह दिनेश कुमार को नया DOC नियुक्त किया गया है.
Date : February 04, 2025