ग़ज़ा-इसराइल युद्धविराम के बाद अब ग़ज़ा के लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं.

ग़ज़ा के एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि सोमवार सुबह नेट्ज़रिम कॉरिडोर खुलने के बाद दो घंटे के भीतर पैदल चलकर दो लाख विस्थापित लोग उत्तरी ग़ज़ा में दाखिल हुए हैं.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि ग़ज़ा शहर और उत्तरी इलाके में अपने तबाह घरों की ओर लौट रहे लोगों के लिए 135,000 टेंट की ज़रूरत होगी.

अपने घरों की ओर लौट रहे लोगों के चेहरे पर एक साथ कई भाव हैं. वो घर की ओर लौटते हुए खुश हैं तो लेकिन तबाही देखकर मायूस भी हो रहे हैं.