प्रयागराज में मौनी अमावस्या के महास्नान के लिए तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही हैं. खासकर ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर पुलिस लगातार सचेत है. ऐसे में भीड़ को मैनेज करने के लिए गाड़ियों को प्रतिबंधित किया गया है. मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ लोगों के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है.
महाकुंभ में मौनी अमावस्या यानि 29 जनवरी पर महास्नान की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. अमृत स्नान के लिए कल 8 से 9 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है. प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में इस मौके पर विशेष अमृत स्नान के लिए भक्तों का सैलाब पहले से ही जुट रहा है. प्रशासन पूरी तरह तैयार से है. पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. क्राउड कंट्रोल के लिए बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं. रेलवे ने भी खास तैयारियां की है, कई विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि मौनी अमावस्या के दिन हमने 10 करोड़ लोगों के अमृत स्नान की तैयारियां की हैं. इसके लिए लगभग 12 किलोमीटर लंबा घाट एरिया तैयार हो गया है, जहां लोगों के स्नान की उत्तम व्यवस्था होगी.